देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

देहरादून राजेश्वर नगर वेलफेयर एसोसिएशन के अंतर्गत नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमे छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति प्रस्तुत की गई और समारोह का मुख्य आकर्षण महिलाओं द्वारा गढ़वाली डांस रहा है . इस अवसर पर कॉलोनी के सभी लोग मौजूद रहे और सभी ने आने वाली साल के लिए भगवान से प्रार्थना की और भगवान से सबके लिए यह मांगा यह साल सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियां और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए।

इस कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव श्री बिकाऊ सिंह कर रहे थे और उन्होंने कहा है कि नव वर्ष 2022 सभी की जीवन में खुशियां लेकर लाए कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने कविता और डांस इत्यादि किया और छोटे-छोटे बच्चों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाद में इन बच्चों को समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया ।

इस अवसर पर बिकाऊ सिंह सचिव ,बीसी तिवारी, टी एस रावत, संदीप लखेडा , एके विश्वास , श्रीमती मंजू विश्वास ,सुबोधिनी जुयाल ,सरोज डोभाल ,आर पी जोशी ,उपेंद्र सिंह रावत ,एसपी जुयाल, डॉ सुमित सभरवाल, सत्य प्रकाश आदि लोग मौजूद थे।