देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
आज 03 जनवरी 2021 को एसडीआरएफ की टीम को सीसीआर देहरादून से सूचना मिली कि ओल्ड मसूरी रोड देहरादून पर एक स्कूटी सवार खाई में गिर गया है.
उक्त सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट सहसधारा से आरक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई.
मौके पर पहुंचने के बाद एसडीआरएफ की टीम को पता चला कि उक्त युवक वाहन से उतरकर सड़क किनारे घूम रहा था . युवक अचानक पैर फिसल जाने के कारण खाई में गिर गया।
उक्त युवक का नाम – आशीष चौहान पुत्र धर्मपाल ,निवासी महुआ जसपुर उधम सिंह नगर एसडीआरएफ की टीम ने रोप स्ट्रैचर की सहायता से गहरी खाई से बाहर निकाला. और उक्त व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देकर मुख्य मार्ग पर पहुंचकर जिला पुलिस के हवाले कर दिया गया.
कांस्टेबल मनोज जोशी के नेतृत्व में एसडीआरएफ बचाव दल में कांस्टेबल विजेंद्र कुड़ियाल, आरक्षी उमेश भट्ट, आरक्षी गौतम, फायरमैन प्रवीण चौहान, पैरामेडिक्स संजय चौहान, टेक्नीशियन सुमित और ड्राइवर दीपक शामिल थे।


Recent Comments