मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM
देहरादून की मसूरी पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. दोनों ने एक जनवरी की रात हैप्पी वैली शादी भवन के पास गंगा हॉस्टल मसूरी में चोरी को अंजाम दिया था. इस मामले में निशा गर्ग ने मसूरी कोतवाली में शिकायत दी थी.
निशा गर्ग ने पुलिस को बताया था कि एक जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर की खिड़की तोड़ दी और सोने के जेवर चुरा लिए. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
देहरादून एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूडी के निर्देश पर चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है. साथ ही पुलिस टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
दोनों के पास से चोरी के जेवर भी बरामद हुए हैं। आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया है। दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के नाम साहिल और दिलशाद हैं, जो मसूरी के रहने वाले हैं।

