धनोल्टी , PAHAAD NEWS TEAM

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे-94 पर कंडीसौड़ तहसील में सिनालीगाड़ के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. हादसे (धनौल्टी सड़क दुर्घटना) में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

नायब तहसीलदार कंडीसौड़ किशन सिह महंत ने बताया कि हादसे की सूचना पर स्थानीय लोगों ने होमगार्ड के साथ मिलकर घायल को ट्रक से बाहर निकाला. उसे इलाज के लिए चिन्यालीसौड़ अस्पताल ले जाया गया। उसके बाद सीमेंट के नीचे दबे एक अन्य व्यक्ति को बाहर निकाला गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई.

उन्होंने कहा कि हादसे में घायल और मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जिनकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि ट्रक ऋषिकेश से सीमेंट ले जा रहा था, जो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया.