मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

पुलिस ने मालरोड शुभम जनरल स्टोर से हुई चोरी का खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि मसूरी के लण्ढौर बाजार निवासी अरविंद कुमार गोयल ने लिखित शिकायत देकर बताया कि बीती रात एक अज्ञात चोर ने चिकचौकलेट कुलड़ी बाजार स्थित उसकी दुकान से शटर का ताला तोड़कर सामान व नगदी पर हाथ साफ कर लिया । जिस पर मसूरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि एसएसपी देहरादून के निर्देश के बाद मसूरी कोतवाल के नेतृत्व में 2 टीमों का गठन किया गया. इससे पूर्व पुलिस टीम द्वारा अपराधियों की चोरी, सत्यापन एवं पूछताछ तथा घटनास्थल के समीप लगे सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम बिच्छू थाना कैम्पटी टिहरी गढ़वाल हॉल मसूरी निवासी आरोपी सचिन पंवार को हैम्पटन कोर्ट के समीप से गिरफ्तार किया गया है. .

उन्होंने बताया कि आरोपी पूर्व में भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। उसके पास से 3407 नकद, एक स्मार्ट फोन, एक स्मार्ट घड़ी, चार्जर, एक पीली धातु की गोमूर्ति आदि बरामद की गई है।