डोईवाला , PAHAAD NEWS TEAM

भारतीय किसान यूनियन टिकैत समूह के प्रदेश महासचिव रणवीर सिंह व गढ़वाल मंडल अध्यक्ष गुरिंदर सिंह बॉबी ने देर शाम कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय डोईवाला विधानसभा से विधिवत रूप से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गुरिंदर सिंह बॉबी और रणवीर सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस दौरान हरीश रावत ने कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में इसका फायदा मिलेगा.

उन्होंने कहा कि आज समाज का हर वर्ग भाजपा के कुशासन से पीड़ित है। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान भाजपा सरकार ने जनहित से जुड़ी सभी योजनाओं को रोक दिया था और इससे राज्य का विकास ठप हो गया था. ऐसे में अब प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से उबरना चाहती है और एक बार फिर कांग्रेस को सत्ता सौंपकर प्रदेश में विकास का पहिया चलाना चाहती है.

आपको बता दें कि देर शाम कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे और उनकी मौजूदगी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत समूह के प्रदेश महासचिव रणवीर सिंह चौहान व गढ़वाल मंडल अध्यक्ष गुरिंदर सिंह बॉबी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली । इसके साथ ही उनके कई समर्थक भी आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।