देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. उत्तराखंड राज्य के आंदोलनकारी रविंद्र जुगरान भाजपा में लौट आए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने रविंद्र जुगरान को भाजपा की सदस्यता दिलाई ।
आपको बता दें कि कुछ महीने पहले ही रविंद्र बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। लेकिन अब चुनाव से ठीक पहले वे भाजपा में लौट आए हैं. घर लौटने के बाद रविंद्र जुगरान ने कहा कि वह कुछ महीनों के लिए रास्ता भटक गए थे लेकिन भाजपा में घर लौटकर खुश हैं.
आम आदमी पार्टी इस बार 70 विधानसभाओं में चुनाव लड़ने की बात कर रही है, लेकिन जिस तरह से नेता लगातार पार्टी छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, उससे आने वाले समय में आम आदमी पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली है .
उत्तराखंड राज्य के आंदोलनकारी रविंद्र जुगरान भाजपा में लौट आए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने रविंद्र जुगरान को भाजपा की सदस्यता दिलाई । घर लौटने के बाद रविंद्र जुगरान ने कहा कि वह कुछ महीनों के लिए रास्ता भटक गए थे लेकिन भाजपा में घर लौटकर खुश हैं.

