देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच आज से बूस्टर डोज लगाई जाएगी. सबसे पहले 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों, स्वास्थ्य देखभाल और फ्रंटलाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज दी जानी है। टीकाकरण केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां सुनियोजित हैं। को-विन एप पर बूस्टर डोज के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुक्रवार (8 जनवरी) से शुरू हो गया है।

बूस्टर खुराक के लिए किसी पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है। आप सीधे केंद्र में जाकर यह टीका लगवा सकते हैं। हालांकि बूस्टर डोज केवल उन्हीं लोगों को दी जाएगी, जिन्होंने दूसरे टीकाकरण के 39 सप्ताह यानी 9 महीने पूरे कर लिए हैं। टीकाकरण केंद्र में दोनों खुराक का प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। बूस्टर डोज में वही वैक्सीन दी जाएगी, जो पहली दो डोज में दी जाएगी। यदि कोवैक्सीन की पहली दो खुराक ली जाती है, तो तीसरी खुराक भी कोवैक्सीन की ही ली जाएगी। इसी तरह अगर पहली दो खुराक कोविशील्ड पर लगाई जाती है तो तीसरी खुराक भी कोविशील्ड से ली जाएगी।

सबसे पहले मिलेगी बूस्टर डोज: सबसे पहले बूस्टर डोज 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए है, स्वास्थ्य देखभाल में डॉक्टर, नर्स, अस्पताल स्टाफ, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और फ्रंटलाइन कार्यकर्ता, पुलिसकर्मी, केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान, सेना के जवान, होम गार्ड, सिविल डिफेंस संगठन, डिजास्टर मैनेजमेंट वॉलिंटियर्स, नगर निकाय कर्मियों पर लागू किया जाएगा। वैक्सीन की यह बूस्टर डोज बेहद जरूरी है। कोरोना के नए ओमीक्रोन वेरिएंट ने इसकी जरूरत बढ़ा दी है। इसलिए इसे बूस्टर डोज के साथ-साथ प्रीकॉशन डोज भी कहा जा रहा है।