हरिद्वार , PAHAAD NEWS TEAM

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. उत्तराखंड में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है. हरिद्वार जिला भी कोरोना की चपेट में आ गया है। इसी वजह से जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए 14 जनवरी को मकर संक्रांति के पर्व पर हरकी पैड़ी में श्रद्धालुओं के जाने पर रोक लगा दी.

हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने स्पष्ट किया है कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति के पर्व पर श्रद्धालुओं को हरकी पैड़ी क्षेत्र में गंगा स्नान (हर की पौड़ी पर गंगा स्नान) के लिए नहीं जाने दिया जाएगा. अगर कोई बाहर निकलने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि पिछले दो साल से कोरोना के चलते हरिद्वार में व्यापारियों का कारोबार ठप पड़ा है. कोरोना के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कमी आई है। महाकुंभ के दौरान भी हरिद्वार में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिले, जिसके बाद निर्धारित समय से पहले ही महाकुंभ को समाप्त कर दिया गया. इस बार कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए मकर संक्रांति के पर्व पर जिला प्रशासन ने गंगा स्नान के लिए एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) जारी किया है.