देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए रात्रि कर्फ्यू का समय बढ़ा दिया गया है. मंगलवार शाम को ही उत्तराखंड सरकार ने रात्रि कर्फ्यू का समय बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। बुधवार से उत्तराखंड में रात्रि कर्फ्यू का समय रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा।
बता दें कि पहले उत्तराखंड में रात के कर्फ्यू का समय रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक था। इसके साथ ही होटल, रेस्टोरेंट, कॉन्फ्रेंस हॉल, जिम और स्पा 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे. स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थान 16 जनवरी तक बंद रहेंगे।
बता दें कि 11 जनवरी को उत्तराखंड में कोरोना के 2,127 मामले सामने आए हैं। वहीं अकेले देहरादून में 900 से ज्यादा केस मिले हैं।
मंगलवार शाम को ही उत्तराखंड सरकार ने रात्रि कर्फ्यू का समय बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। बुधवार से उत्तराखंड में रात्रि कर्फ्यू का समय रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा।

