उपेंद्र सिंह रावत जौनपुरी , PAHAAD NEWS TEAM

ये भी अजीव सी राजनीती है जिस प्रदेश में जिस पार्टी की सरकार होती अगर उस प्रदेश में कुछ हो जाए तो वहा की अपनी सरकार को कुछ नही बोलेंगे , दुसरी प्रदेश की राजनीती में ज्ञान बाटेंगे। यही हाल कांग्रेस पार्टी का है राजस्थान में उसकी पार्टी की सरकार है वहा एक बेजुबान नाबालिक बच्ची का रेप होता है और उसके बाद उसकी हालत चिंता जनक है , पर अब कांग्रेस या अन्य किसी दल को कहा टाइम इस बच्ची के घर वालो से या इससे मिलकर न्याय दिलाया जाय ओर दुसरी बात इस राज्य में अभी चुनाव भी तो नही है ! ये सभी ड्रामा राजनीती पार्टियों को तभी सूझता है जब उस प्रदेश में चुनाव हो ओर इसका फयदा उठा सके।

घटना अलवर, राजस्थान की है, 14 साल की लड़की से गैंगरेप की घटना ने राजस्थान को झकझोर दिया है। पीड़ित बोल नहीं पाती। उसे सुनने में भी दिक्कत है। अभी उसका इलाज़ चल रहा है उसकी हालात अभी भी नाज़ुक बने हुए है। लड़की के कई ऑपरेशन हो चुके है ज्यादातर लड़की को अंदुरनी घाव है।

लड़की की माता पिता मजदूरी करते है उनके एक बीटा ओर बेटी है, पीड़िता मंगलवार दोपहर 12 बजे खेत के कच्चे रास्ते से होती हुई सड़क किनारे पहुंची थी। उसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा। इसके बाद 11 जनवरी की रात को गैंगरेप की जानकारी मिली। लड़की को अलवर में तिजारा फाटक पुलिया पर फेंका गया था। वहां वह एक घंटे तक तड़पती रही। वह कुछ भी बता नहीं पा रही थी। हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया।

MP के गृह मंत्री ने प्रियंका पर कड़ा प्रहार कर कहा है की राजस्थान जाकर भी लड़ें, उन्होंगे उत्तरप्रदेश के “में लड़की हूं, लड़ सकती हूं ” का नारा देने वाली प्रियंका गांधी को राजस्थान में भी जाकर लड़ना चाहिए। अब वो वहा की लिए कुछ नही बोलेंगी।