मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

मसूरी के टिहरी बाईपास रोड स्थित एक दुकान में करीब 80 हजार का सामान चोरों ने साफ कर दिया जिसकी तहरीर थाने में दी गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

टिहरी बाईपास पर दुकान चलाने वाले परवीन पंवार ने कोतवाली में शिकायत दी है, जिसमें बताया गया कि चोरों ने उनकी किराना दुकान से करीब 80 हजार के सामान पर हाथ साफ किया है. उसने बताया कि पहले रात के दो बजे चोर उसके घर आए और घर का दरवाजा बाहर से बंद कर लिया और बिजली बंद कर दुकान में चढ़कर खिड़की की जाली तोड़कर शीशा तोड़कर अंदर घुस गए व जमकर लूटपाट की । और बड़ी संख्या में दुकान का सामान और नकदी ले गए। उन्होंने बताया कि चोर पचास हजार रूपये नकद, तीन हजार की चाकलेट, दो पेटी अमूल, एक हजार पांच सौ, सात हजार की सिगरेट, 5 हजार की बीड़ी माचिस, चार हजार के चिप्स, दो हजार के परफयूम डियो, तीन हजार की क्रीम व 5 हजार का मेडिकल का सामान ले गये । इस संबंध में कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने कहा कि चोरी की शिकायत कोतवाली में दी गई है और पुलिस ने चोरी की जांच शुरू कर दी है.