देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड के पहाड़ी गांवों से आने वाली 9 गरीब छात्राओं को उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के तहत वुमन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज से बड़ी कंपनियों में प्लेसमेंट मिला है. इसे अन्य छात्रों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।
महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून की 9 छात्राओं का चयन एचसीएल टेक्नोलॉजी कंपनी में और एक छात्रा का ऑरेंज कंपनी में चयन हुआ है। महिला प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड राज्य में महिलाओं के लिए एकमात्र तकनीकी शिक्षण संस्थान है। इसकी स्थापना वर्ष 2012 में उत्तराखंड सरकार द्वारा की गई थी। राज्य के सुदूर ग्रामीण पहाड़ी क्षेत्र की छात्राएं, जिनमें से अधिकांश गरीब वर्ग से हैं, लेकिन मेधावी हैं, तकनीकी क्षेत्र में अपना भविष्य स्थापित करने के लिए संस्थान में प्रवेश लेती हैं।
संस्थान के निदेशक डॉ. आरपीएस गंगवार ने संस्थान की चयनित छात्राओं और संस्थान की प्लेसमेंट कमेटी को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि संस्थान की छात्राओं का विगत वर्षों में भी विभिन्न कंपनियों में र प्लेसमेंट होता रहा है। वर्तमान में संस्थान की छात्राएं देश-विदेश में सरकारी/गैर-सरकारी कंपनियों में अच्छे पदों पर कार्यरत हैं। निदेशक द्वारा सभी छात्राओं व कर्मचारियों को करोना के दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया गया हैं .

