देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री, लेखिका और ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वो कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह गाना गाती नजर आ रही हैं. इस वीडियो के अपलोड होते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. लोग उन्हें गाने न गाने की सलाह दे रहे हैं.
सोशल मीडिया पर ट्विंकल खन्ना का एक फनी वीडियो ट्रेंड कर रहा है. इस वीडियो में ट्विंकल खन्ना आंखें बंद करके मजाकिया अंदाज में गाना गाती नजर आ रही हैं. ट्विंकल खन्ना ने अपने आधिकारिक इंस्टा हैंडल पर ‘मेरा दिल भी कितना पागल है’ गाते हुए खुद का एक वीडियो साझा किया है। ये गाना ट्विंकल अक्षय कुमार के लिए नहीं बल्कि सामने थाली में रखे लड्डुओं के लिए गए रही है. हाथ में काली चाय का मग लिए ट्विंकल लड्डू की तरफ देख रही हैं और गा रही हैं कि ‘ सामने जब तुम आते हो कुछ भी खाने से डरता है ।’
इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्विंकल खन्ना ने कैप्शन में लिखा, ‘आप में से कितने लोग गाना पसंद करते हैं जब आप जानते हैं कि आप भयानक हैं? जब भी मुझे लड्डू खाने का मन करता है या कोई लड्डू ऑफर करता है तो मैं खुद के मुंह को बिजी रखने के लिए गाना गाना शुरू कर देती हूं, जबकि मैं अच्छी तरह जानता हूं कि मैं सिंगिंग मैं टेरिबल हूं। इसके अलावा उन्होंने फैंस से अगला गाना मांगा है जो वो फैंस के लिए जरूर गाएंगी, लेकिन बिना माधुर्य और लय के। ट्विंकल के इस पोस्ट पर फैंस के दिलचस्प कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं.
उनका ये गाना सुनकर लोग उन्हें ना गाने की अपील कर रहे हैं. कुछ कहते हैं कि चुप हो जाएं चाहे वह बदले में कुछ भी मांग लें। वहीं ताहिरा कश्यप को ये गाना काफी मजेदार लगा है.
एक फैन ने लिखा, आपकी आवाज सुनकर मेरी बालकनी में दो तोते बेहोश पड़े हैं और मेरा ब्लूटूथ खराब हो गया है. एक अन्य यूजर ने कहा, प्लीज गाना बंद करो।
एक फैन ने लिखा कि ‘आपका गाना सुनकर मेरा मुंह मीठा हो गया, वो भी जीरो कैलोरी के साथ’. इसके अलावा एक अन्य फैन ने लिखा ‘गना मत गा पगली प्यार हो जाएगा’।

