केम्प्टी , PAHAAD NEWS TEAM
टिहरी जिले की धनौल्टी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा टिकट वितरण किया गया, जिसमें कई उम्मीदवार टिकट वितरण को लेकर निराश हैं. जिसको लेकर नीवर्तमान विधायक प्रीतम पंवार के समर्थकों में खुशी की लहर है। दूसरी ओर धनौल्टी में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों और हजारों समर्थकों में भारी मायूसी है. जिसके लिए सोशल मीडिया पर काफी रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं. आपको बता दें कि पिछले कई सालों से पार्टी के लिए लगन से काम कर रही भारतीय जनता पार्टी में धनौल्टी विधानसभा से भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश नौटियाल समेत हजारों समर्थक बेहद निराशाजनक, विकट स्थिति में नजर आए. जिसमें सभी ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिस स्थिति में पार्टी ने उन्हें नजरअंदाज किया वह समझ से परे है, इनकी जमीनी पकड़ काफी मजबूत बताते हुए कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगे कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने पैराशूट उम्मीदवार प्रीतम सिंह पंवार को अधिक महत्व दिया है, जबकि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश नौटियाल जमीनी स्तर पर बहुत मजबूत माने जाते है। इसका खामियाजा धनौल्टी को ना उठाना पड़े । अब कुछ दिनों में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश नौटियाल कोई बड़ा फैसला भी ले सकते है
जैसा की विदित हो राजेश नौटियाल को 2012 में धनौल्टी से निर्दलीय विधान सभा चुनाव लड़ चुके हैं और इनको 6049 वोट मिले थे। इन्होने अन्य उम्मीदवारो को काफी कड़ी टक्कर दी थी
भाजपा प्रदेश कार्यसमिती उत्तराखण्ड के सदस्य व धनौल्टी के भाजपा नेता राजेश नौटियाल को लोगो की मदद करना बहुत अच्छा लगता है इन्होने कोरोना काल में भी गरीबो की खूब मदद की है | ये किसी के काम से पीछे नहीं हटते है बल्कि आगे रहते है | भाजपा नेता राजेश नौटियाल का जन्म 26 .08 .1976 को हुआ था उन्होने बीएससी और ऍम ए इतिहास तक पढाई की है | इनका विधानसभा क्षेत्र धनौल्टी है |

