धनोल्टी : उपेंद्र सिंह रावत
जैसे जैसे उत्तराखंड में चुनाव नज़दीक आ रहे है पार्टयों में घमासान मचना सुरु हो गया है। भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी उसके बाद भाजपा में कोहराम मच गया। वही बात धनोल्टी विधानसभा की तो वहाँ की सीटिंग विधायक जो की हाल ही में भाजपा में आये को टिकट देकर महावीर सिंह रांगड़ नाराज गए है और अब निर्दलीय मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे है।
उन्होंने पार्टी पर आम कार्यकर्ता की अनदेखी का आरोप लगया है और कहा जो लोग पार्टी में काफी समय से जुड़े हुए है उनको टिकट न दे कर हाल ही में पार्टी में सम्मिलित हुए विधायक प्रीतम पंवार को टिकट दीया है ये सरासर पार्टी कार्यकर्त्ता के साथ अन्याय है।

उन्होंने बताया प्रीतम पंवार से जनता परेशान है छेत्र में उनको ले कर बहुत ही नाराज़गी है कोरोना काल में वो कही दिखे नही । वो बताते है की में चुनाव नही लड़ना चाहता हु पर कार्यकर्ता चाहते में चुनाव लडू। इन सभी कार्यकर्ताओ के सामन की खातिर में चुनाव मैदान में कूद रहा हु।
महावीर सिंह रांगड़ ने बताया में यहाँ की जनता के सुख और दुःख में हमेशा खड़ा रहा हु इसलिए यहाँ की जनता चाहती है की में इस बार चुनाव मैदान में उतरु इसलिए में निर्दलीय प्रयत्शी के अपनी ताल ठोक रहा हु और बड़े अंतराल से चुनाव जीतूंगा ।

