घनसाली , PAHAAD NEWS TEAM
बीजेपी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 59 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पहली सूची में 10 मौजूदा विधायकों की जगह नए चेहरों को मैदान में उतारा गया है.
वहीं, 11 सीटों पर टिकट अटके हुए हैं। टिकट बंटवारे के साथ ही अब पार्टी में अंदरूनी कलह की खबर आ रही है. अब पार्टी के सामने डैमेज कंट्रोल की सबसे बड़ी चुनौती आने वाली है.
आपको बता दें कि टिहरी की घनसाली विधानसभा सीट से फिलहाल बीजेपी के तीन दावेदारों ने अपना दावा पेश किया था. जिसमें वर्तमान विधायक शक्तिलाल शाह, दर्शन लाल आर्य, सोहनलाल खंडेवा ने दावा किया था ।
जिसमें भाजपा के वर्तमान विधायक शक्ति लाल शाह को भाजपा का प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है, जिसके कारण पार्टी द्वारा दर्शन लाल आर्य को टिकट नहीं दिया गया है, उनके समर्थकों में भारी रोष है और हजारों दर्शन लाल आर्य के समर्थकों ने दर्शन लाल आर्य को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारने की रणनीति बना ली है , जिससे घनसाली विधानसभा की सियासत में बवाल होने वाला है।
आपको बता दें कि दर्शनलाल आर्य पिछले कई वर्षों से घनसाली विधानसभा क्षेत्र में एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में लगातार काम कर रहे हैं। पिछले कोरोना काल में उन्होंने घनसाली विधानसभा के हर गांव में आर्थिक मदद के लिए खाद्यान्न उपलब्ध कराने का काम किया है, जिससे विधानसभा क्षेत्र में उनके काफी समर्थक और प्रशंसक हैं, जिससे दर्शन लाल आर्य के समर्थकों ने बीजेपी से टिकट न मिलने के कारण आर्य को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है।
।
वहीं अब घनसाली विधानसभा सीट से मामला और दिलचस्प होता दिख रहा है.
वही दर्शन लाल आर्य का कहना है कि पार्टी ने गलत फैसला लिया है, जिससे उनके समर्थकों और प्रशंसकों में खासा गुस्सा है. निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। और अपने हजारों समर्थकों के प्यार और स्नेह को देखते हुए घनसाली विधानसभा से अपनी निर्दलीय उम्मीदवारी पेश कर रहा हूं.
अब देखना होगा कि घनसाली विधानसभा की चुनावी रणनीति में क्या नया मोड़ आता है क्योंकि कांग्रेस की ओर से अभी तक उम्मीदवारों की कोई सूची जारी नहीं की गई है.

