देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

थाना प्रेमनगर पुलिस ने चंद्रबनी से किशोरी का अपहरण कर छेड़खानी करने वाले कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोप था कि यूनुस खान उर्फ अन्नू ने नाम बदलकर नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया था । इसके बाद उसका अपहरण करके कार में उसने और उसके साथियों ने छेड़खानी की थी ।

पीड़िता ने 16 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि अन्नू नाम के एक शख्स ने उसका अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण किया था। अपहरणकर्ता उसे वैगनआर कार में ले जा रहे थे और रास्ते में उसके साथ छेड़खानी की गई। जिसके आधार पर प्रेमनगर थाने में तत्काल मामला दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस ने मामले की जांच के बाद दुष्कर्म के आरोपी अन्नू के खिलाफ पोक्सो एक्ट बढ़ाते हुए 17 जनवरी को आरोपी यूनुस खान उर्फ ​​अन्नू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रेमनगर प्रभारी कुलदीप पंत ने बताया कि आरोपी कार चालक आदेश धीमान को चंद्रबनी देहरादून से गिरफ्तार कर अदालत में में पेश करने के बाद जिला कारागार देहरादून भेजा गया।