पौड़ी , PAHAAD NEWS TEAM
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की. उत्तराखंड की कई हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। इस साल पद्म विभूषण के लिए कुल चार नामों का चयन किया गया है, जबकि 17 हस्तियों को पद्म भूषण के लिए चुना गया है। इसके अलावा पद्म श्री पुरस्कार के लिए 107 नामों का चयन किया गया है। दिवंगत पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत का नाम भी पद्म विभूषण पाने वालों में शामिल है। उन्हें यह सम्मान मरणोपरांत दिया जाएगा। पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत को सिविल सेवा के क्षेत्र में यह सम्मान दिया जाएगा. उत्तराखंड की स्टार हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया, माधुरी बड़थ्वाल और बसंती देवी को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
माधुरी बड़थ्वाल को कला के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। कला के क्षेत्र में बसंती देवी को पद्मश्री पुरस्कार से भी नवाजा जाएगा। उत्तराखंड की वंदना कटारिया को खेल के क्षेत्र में पद्म श्री पुरस्कार के लिए चुना गया है। वंदना कटारिया ने कम उम्र में ही बड़ी उपलब्धियां हासिल कर ली हैं। इनके अलावा पूर्व भाजपा नेता कल्याण सिंह (सार्वजनिक मामले) और गीताप्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष रहे राधेश्याम खेमका (साहित्य और शिक्षा) को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार दिए गए। दुनिया भर में भारत का नाम रौशन करने वाले माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला और गूगल के सीईओ सुंदर पिचई को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। पद्म विभूषण से सम्मानित होने वालों में से तीन को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है। इसके अलावा 17 हस्तियों को पद्म भूषण के लिए चुना गया है। उनमें से दो को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जाएगा।


Recent Comments