देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
सरकारी अधिकारी और कर्मचारी किस कदर काम से बचते हैं. इसका उदाहरण इन दिनों देहरादून जिले में साफ देखा जा रहा है। दरअसल, उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं, चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए देहरादून जिले के विभिन्न विभागों के 700 से अधिक अधिकारियों ने चिकित्सा अवकाश के लिए आवेदन किया है. जिससे देहरादून जिला प्रशासन की टेंशन बढ़ गई है।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को वोटिंग होनी है, लेकिन उससे पहले चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए देहरादून जिले के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अलग-अलग बीमारियों और शादी के बहाने छुट्टी के लिए आवेदन किया है. ऐसे में जिला प्रशासन के सामने चुनौती यह बन गई है कि ऐसे में सुरक्षित तरीके से चुनाव कैसे कराएं?
एडीएम कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि 14 फरवरी को होने वाले मतदान को देखते हुए अब तक चिकित्सा अवकाश के लिए करीब 700 आवेदन आ चुके हैं. जिसके चलते मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। आवेदन शादी, बीमारी या अन्य कारणों के बहाने किए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया 14 फरवरी को होने वाले मतदान से ठीक पहले अधिकारी-कर्मचारी छुट्टी के आवेदन लगाकर बचते नजर आ रहे हैं.

