देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
राजपुर रोड विधानसभा प्रत्याशी खजान दास के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर महानगर कार्यालय में हवन किया गया. इस अवसर पर विधान सभा के पदाधिकारियों एवं स्थानीय निवासियों ने विधायक खजान दास को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगठन महासचिव अजय कुमार ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से डोर टू डोर जाकर जनता के बीच जाकर उन सभी योजनाओं जिनके लाभार्थी हर घर में उपस्थित हैं उन तक पहुंच कर अपने क्षेत्रीय विधायक खजान दास के लिए वोट की अपील करें तथा पन्ना प्रमुख अपने पन्ने के मतदाताओं की चिंता करते हुए उनसे लगातार संपर्क करें।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही वोट दिलाने का काम करते हैं. डबल इंजन की सरकार ने जनता को कई उपलब्धियां दी हैं। जो निश्चित रूप से जीत का माहौल बनाएगी।
इस मौके पर टिहरी लोकसभा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि विधायक उम्मीदवार खजान दास की जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को काम करना है. इस मौके पर सांसद नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल गामा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, पूर्व महानगर अध्यक्ष विनोद शर्मा, विधानसभा प्रभारी कमला चौहान, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, महानगर मंत्री सुनील शर्मा, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी पूनम शर्मा, विपिन चंचल, अतुल शर्मा, रानी सैनी, सविता वर्मा, रिंकी कपूर, किरण सुंदरियाल, आशीष शर्मा, परवीन शर्मा आदि उपस्थित थे.

