देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है. पार्टी ने 9 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी ने केदारनाथ से शैला रानी रावत, झबरेड़ा (SC) से राजपाल सिंह, पिरान कलियर से मुनीश सैनी, कोटद्वार से ऋतु खंडूडी, रानीखेत से प्रमोद नैनवाल, जागेश्वर से मोहन सिंह मेहरा, लालकुआं से मोहन सिंह बिष्ट, हल्द्वानी से जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला और रुद्रपुर से शिव अरोड़ा को टिकट दिया है। पार्टी ने देशराज कर्णवाल, नवीन दुम्का और राजकुमार ठुकराल का टिकट काट कर नए चेहरों पर दांव लगाया है.
बता दें कि बीजेपी ने 20 जनवरी को राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से 59 के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी और 11 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया जाना बाकी था. जबकि कांग्रेस ने शनिवार रात दिल्ली में दस दिनों तक चली मैराथन बैठक के बाद उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया। लेकिन बीजेपी की बाकी बची 11 सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों के नाम फाइनल नहीं होने से सभी की निगाह बीजेपी के दावेदारों और आलाकमान पर टिकी है.

उत्तराखंड ,उत्तराखंड में ,बीजेपी ने जारी, उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानिए कौन कहां से भरेगा हुंकार
बीजेपी को जाति और सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार उतारने हैं. हालांकि पहली लिस्ट के बाद से ही पार्टी में फूट नजर आ रही है. डिप्टी स्पीकर समेत कई नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। अब देखना होगा कि दूसरी लिस्ट से कितने नेताओं के चेहरे सामने आते हैं। कार्यकर्ताओं की नाराजगी पार्टी पर भारी है या नए उम्मीदवार पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे, यह 10 मार्च को ही तय हो जाएगा.

