देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है. संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ मौत के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में कोरोना के एक्टिव केस 32 हजार के पार पहुंच गए हैं. राज्य में फिलहाल 32880 एक्टिव केस हैं। वहीं, बुधवार को राज्य में तीन हजार से भी कम यानी 2904 कोरोना के नए मामले मिले. वहीं, चार कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है। यहां 1241 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं।
बुधवार को सबसे ज्यादा केस देहरादून में मिले
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सबसे ज्यादा 1016 लोग देहरादून में संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा रिद्वार में 337, नैनीताल में 397 , ऊधमसिंह नगर में 384, पौड़ी में 89, टिहरी में 85, उत्तरकाशी में 35, पिथौरागढ़ में 127, रुद्रप्रयाग में 252, चंपावत में 30, चमोली में 6 व बागेश्वर में 127 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इधर, विभिन्न जिलों से 19 हजार 085 सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं.
उत्तराखंड में एक्टिव केस 32 हजार के पार
उत्तराखंड में कोरोना के एक्टिव केस 32 हजार यानी 32880 से ज्यादा पहुंच गए हैं. देहरादून में सबसे ज्यादा 14387 एक्टिव केस हैं. इसके अलावानैनीताल में 3980, हरिद्वार में 4057, ऊधमसिंह नगर में 1809, अल्मोड़ा में 1179, बागेश्वार में 650, चमोली में 870, चंपावत में 655, पौड़ी 2181, पिथौरागढ़ में 902, रुद्रप्रयाग में 876, टिहरी में 1064 और उत्तरकाशी में 270 एक्टिव मामले हैं।

