धनोल्टी , PAHAAD NEWS TEAM

धनोल्टी के पूर्व विधायक और गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष महावीर रांगड़ ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. धनोल्टी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी महावीर रांगड़ बीजेपी से टिकट नहीं मिलने से नाराज थे कुछ समय पहले धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम पंवार भाजपा में शामिल हुए थे। और भारतीय जनता पार्टी ने धनोल्टी से प्रीतम पंवार को अपना उम्मीदवार बनाया है.

बीजेपी ने धनोल्टी सीट से मौजूदा विधायक प्रीतम सिंह पंवार को टिकट दिया है. प्रीतम सिंह पंवार निर्दलीय विधायक बने और पिछले साल सितंबर में भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व विधायक महावीर रांगड़ धनोल्टी सीट की तैयारी कर रहे थे और 2017 में भी बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया था, लेकिन इस बार वो मुखर हो गए हैं. महावीर रांगड़ ने बताया कि वह कार्यकर्ताओं की भावनाओं के लिए निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ेंगे.

धनोल्टी विधानसभा सीट टिहरी जिले की छह सीटों में से एक है. साल 2002 में हुए विधानसभा चुनाव में कॉल दास ने इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी. 2007 में बीजेपी प्रत्याशी खजान ने जीत हासिल की थी. वर्ष 2012 में महावीर सिंह रांगड़ भाजपा के प्रत्याशी के रूप में विजयी हुए थे, जबकि 2017 में प्रीतम सिंह पंवार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विजयी हुए थे।