मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

कैबिनेट मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार गणेश जोशी ने मसूरी में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया. इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ली. इसके साथ ही विधायक गणेश जोशी ने जनसंपर्क भी किया। वहीं, गणेश जोशी ने चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा किया.

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूरे प्रदेश में बीजेपी के पक्ष में माहौल देखा जा रहा है. लोग बड़ी संख्या में सदस्यता लेकर भाजपा को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मसूरी में कड़ाके की ठंड के बावजूद कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. जिससे साफ है कि बीजेपी के 60 प्लस के नारे की शुरुआत मसूरी विधानसभा सीट से होगी.

मसूरी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी पहुच कर पहले चुनाव कार्यालय में हवन किया जिसे प. परशुराम भटट व जगदीश भटट ने संपन्न करवाया उसके बाद चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया व कहा कि इस बार भाजपा साठ प्लस का लक्ष्य पूरा कर प्रदेश में सरकार बनायेगी। उन्होंने कहाकि कांग्रेस डूबता जहाज है जिसमें से लोग बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में आ रहे हैं वहीं लगातार यह क्रम जारी है कई बार तो पार्टी से पूछना पड़ता है कि लोगों को पार्टी ज्वाइन कराउं या नहीं। लेकिन यह भाजपा की रीति नीति है व देश व प्रदेश में भाजपा का कार्य है जिससे प्रभावित होकर लोग भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति यह है कि उनके मुख्यमंत्री के दावेदार हरीश रावत को इधर उधर फेंक रहे हैं। क्यो कि कांग्रेस के नेताओं मे आत्मविश्वास की कमी है, उनकी स्थिति कमजोर है अगर हरीश रावत में दम होता तो अल्मोड़ा से लड़ते जहां के वह रहने वाले हैं अब उन्हें राम नगर से भी हटा कर लाल कुआं भेज दिया है। कांग्रेस खुद एक दूसरे को हराने में लगी है और इस बार दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पायेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर कहा कि भाजपा में ही महिलाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 कैरेट के हैं, प्रदेश के मुख्यमंत्री 24 कैरेट के हैं जिन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की उनके आने से भाजपा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि मसूरी की जनता का प्रेम व आशीर्वाद है कि दो बार उन्हें विधायक बनाया व अब हैट्रिक बनाने जा रही है। मसूरी से कांग्रेस प्रत्याशी की बहन ने खुद भाजपा ज्वाइन की है उनके राइट हैंड प्रधान ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर मसूरी विधानसभा संयोजक विष्णु गुप्ता ने कहा कि मसूरी की जनता जिस तरह से गणेश जोशी के पक्ष में खड़ी है उससे उनकी जीत सुनिश्चित हो चुकी है केवल अंतर बढाना बाकी है। पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि मसूरी से भाजपा की जीत सुनिश्चित है क्योंकि उनका काम बोलता है। इससे पूर्व कई विधायक मसूरी से रहे जिन्होंने कुछ नहीं किया लेकिन जब से गणेश जोशी यहां का प्रतिनिधित्व कर रहे है यहां के लोगों को पता चला कि विधायक कैसे होते हैं उनके कार्य करने की शैली व उनके द्वारा किए गये विकास कार्य व जनता से परिवार जैसा संबंध ही उनकी जीत के अंतर को बढायेगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कुशाल राणा ने किया।

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मनोज रेंगवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शाहिद मंसूर, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कोच सुभाष राणा, रवीद्र गोयल, अभिलाष, अनीता पुंडीर, राजश्री रावत, आरएन माथुर, सतीश ढौडियाल, पालिका सभासद गीता कुमाई, जसोदा शर्मा, अरविंद सेमवाल, सपना शर्मा, धनेंद्र पुंडीर, सुरेश गोयल, रमेश कन्नौजिया, मुकेश धनाई, अमित भटट, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा युवा मोर्चा ने अलग कार्यक्रम आयोजित कर एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के करीब 70 युवाओं को गणेश जोशी के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार ने कहा कि प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी को विशाल जीत दिलाने के लिए एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को भाजपा में शामिल करवाया है। एनएसयूआई के महासचिव मुकेश, युवा कांग्रेस के सचिव विमल, राहुल कठैत, रवीद्र रावत सहित पुराने एबीवीपी के कार्यकर्ता रहे व छात्रसंघ अध्यक्ष रहे उन्हें भाजपा में शामिल करवाया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह नई टीम गणेश जोशी को विशाल जीत दिलायेगी।

गणेश जोशी ने कहा कि जिस तरह से केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने विकास को लेकर एक आयाम स्थापित किया है. इससे जनता भाजपा से काफी प्रभावित है और इसके कारण लोग लगातार भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मसूरी कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली की सगी बहन अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गई है। जिससे साफ है कि कांग्रेस डूबता जहाज है और डूबते जहाज में बैठना कोई पसंद नहीं करता।

उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा में विकास हुआ है या नहीं। मसूरी की जनता 10 मार्च को जवाब देगी। इस बार जीत का अंतर पिछली बार के मुकाबले कई गुना ज्यादा होगा। साथ ही कहा कि दलबदल की राजनीति नहीं होनी चाहिए.

क्योंकि, यह एक स्वच्छ लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है, लेकिन राजनेता अपने स्वार्थ के लिए दलबदल की राजनीति कर रहे हैं। जिस पर बैन लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को उत्तराखंड में कमल खिलने वाला है।