पौड़ी , PAHAAD NEWS TEAM

प्रखंड बीरोंखाल के दुनाऊ गांव में करंट लगने से एक लाइनमैन (48) की मौके पर ही मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि लाइनमैन के कमरे में हीटर लगा था। जिससे लाइनमैन बुरी तरह झुलस गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

दरअसल, मामला बीरोंखाल प्रखंड के दुनाऊ गांव का है. लाइनमैन हीटर के करंट से इतना झुलस गया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना धुमाकोट पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचे एसआई अजय रमन ने बताया कि लाइनमैन ध्रुव ढौंडियाल पुत्र राजीराम निवासी चौंडलिया की करंट लगने से मौत हो गई. पुलिस ने पंचनाम भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल भेज दिया है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।