देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

डोईवाला विधानसभा सीट से भाजपा की ओर से दावेदारी कर रहे सौरभ थपलियाल ने पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय के तौर पर नामांकन दाखिल किया। सौरभ ने डोईवाला विधानसभा सीट पर बीजेपी की ओर से दावा भी किया था. लेकिन पार्टी ने अंतिम समय में बृज भूषण गैरोला को टिकट दिया. जिस पर उनके समर्थकों ने उन्हें निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की जिद की। शुक्रवार को उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया।

सौरभ थपलियाल बीजेपी से खफा हैं उन्होंने पार्टी पर आम कार्यकर्ता की अनदेखी करने का आरोप लगाया है और कहा है कि जो लोग लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं, उन्हें टिकट देने के बजाय किसी और को टिकट दिया है.

कहा है कि मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता, लेकिन कार्यकर्ता चाहते हैं में चुनाव लडू . मैं इन सभी कार्यकर्ताओं की खातिर चुनावी मैदान में कूद रहा हूं।

सौरभ थपलियाल ने बताया कि मैं यहां के लोगों के सुख-दुख में हमेशा खड़ा रहा हूं, इसलिए यहां के लोग चाहते हैं कि मैं इस बार चुनाव मैदान में उतरूं, इसलिए मैं निर्दलीय उम्मीदवार हूं और बड़े अंतर से चुनाव जीतूंगा. .