टिहरी, PAHAAD NEWS TEAM
नरेंद्र नगर थाने की टीम और टिहरी गढ़वाल के एसओजी को बड़ी सफलता मिली है. मुखबिर की सूचना पर नरेंद्र नगर पुलिस व एसओजी की टीम ने फकोट में खड़े एक ट्रक से शराब की 115 पेटी बरामद की है. पुलिस के मुताबिक बरामद शराब की कीमत साढ़े आठ लाख रुपये है और शराब को चुनाव में पीने के लिए लाया जा रहा था.
नरेंद्र नगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पंत के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फकोट में खड़े ट्रक से 115 पेटी शराब पकड़ी है. प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि चुनाव में शराब पीने के लिए लाई गई थी। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। ट्रक के चालक ने पुलिस को शराब से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं दिखाए। पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के आरोप में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पंत ने बताया कि शराब की कीमत करीब साढ़े आठ लाख रुपये है. मामला चुनाव आयोग को दे दिया गया है। ट्रक चालक की पहचान ढालवाला मुनिकीरेती निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है। ट्रक में शराब लदी कहां से थी और कहां सप्लाई की जानी थी। इस संबंध में ट्रक चालक से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ट्रक चालक को कोर्ट में पेश करने के लिए भेजा जाएगा।

