मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘रत्सासन’ के रीमेक की शूटिंग के लिए पहाड़ों की रानी एक फरवरी को मसूरी पहुंचेंगे. बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग मसूरी और देहरादून के अलग-अलग इलाकों में होगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस की भूमिका निभाने वाली रकुल प्रीत सिंह भी मसूरी पहुंचेंगी। मसूरी में करीब 4 दिन तक चलने वाली शूटिंग को लेकर शूटिंग यूनिट ने प्रशासन और पुलिस से अनुमति ले ली है।
फिल्म के दृश्यों की शूटिंग 1 फरवरी से 4 फरवरी तक मसूरी माल रोड और मसूरी ओक ग्रोव स्कूल झडीपानी में की जाएगी। निर्माता वासु भगनानी और रंजीत तिवारी के निर्देशन में साउथ फिल्म रतनासन के रीमेक की शूटिंग देहरादून, मसूरी, धनोल्टी आदि इलाकों में 15 दिनों तक चलेगी। पहले इस फिल्म की शूटिंग 30 जनवरी से शुरू होनी थी, लेकिन इसकी वजह से कुछ कारणों से शूटिंग 1 फरवरी से शुरू होगी। अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और चंद्रचूड़ सिंह भी 31 जनवरी को शूटिंग के लिए देहरादून पहुंच जाएंगे ।
फिल्म में कई स्थानीय कलाकार भी शामिल होंगे और कई स्कूलों के बच्चे भी इसमें हिस्सा लेंगे. इंप्रेसंस ग्रुप के लाइन प्रोड्यूसर मयंक तिवारी ने बताया कि सोमवार को अक्षय कुमार शूटिंग के लिए देहरादून पहुंच रहे हैं. फिल्म की शूटिंग के दौरान कोरोना गाइडलाइंस का खास ख्याल रखा गया है. शूटिंग के प्रत्येक शॉट के बाद परिसर में सैनिटाइजेशन किया जाएगा। इसे पूरी तरह तैयार कर लिया गया है।
वहीं उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में फिल्माई गई भूमि पेडनेकर, राजकुमार राव की बॉलीवुड फिल्म ‘बधाई दो’ का दर्शक इंतजार कर रहे है. पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है. फिल्म की शूटिंग जनवरी 2021 में देहरादून, ऋषिकेश, टिहरी में की गई थी। यह फिल्म बधाई हो का सीक्वल है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट देहरादून के अक्षत घिल्डिया ने लिखी है। इस फिल्म का उत्तराखंड के हर क्षेत्र से कनेक्शन होने की वजह से खास कर यहां के दर्शक इसका इंतजार कर रहे हैं.

