चमोली , PAHAAD NEWS TEAM

कर्णप्रयाग प्रखंड के सिलंगी गांव के शासकीय इंटर कॉलेज में तैनात एक प्रवक्ता के आत्महत्या का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

राजस्व उप निरीक्षक पीएस नेगी ने बताया कि सिलंगी गांव के ग्रामीणों की ओर से कमरे में शिक्षक की ओर से आत्महत्या की सूचना मिली. जिस पर तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव के नेतृत्व में राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची।

जीआईसी सिलंगी में तैनात राजेंद्र राम निवासी थराली का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि राजेंद्र राम की पत्नी और बच्चे भी एक साथ सिलंगी में किराए के मकान में रहते थे और अलग कमरा होने के कारण बच्चे दूसरे कमरे में सो गए थे.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।