चमोली , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में आने वाले दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी मतदाताओं की भागीदारी के लिए दिव्यांगजनों और 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं के लिए व्यवस्था की गई है. रविवार को दूसरा प्रशिक्षण आरओ, एआरओ की देखरेख में पुलिस ग्राउंड गोपेश्वर में पोस्टल बैलेट पोलिंग कर्मियों का कैंप लगाया गया, जिसमें पोलिंग ऑफिसर्स को पोस्टल बैलेट करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया गया.
प्रशिक्षण में मौजूद सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं मतदान अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी/जिला चुनाव अधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा एक नई व्यवस्था शुरू की गई है, जिसमें अनुपस्थित वर्ग के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग डाक मतपत्र के माध्यम से घर बैठे ही कर सकते हैं । उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए सभी कर्मियों को अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करना चाहिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तीन फरवरी को मतदान अधिकारी घर-घर जाकर डाक मतपत्र जमा करेंगे. साथ ही मतदान प्रक्रिया की पूरी वीडियोग्राफी कराने के भी निर्देश दिए। प्रशिक्षण में सहायक नोडल आनंद सिंह, आरओ बदरीनाथ अभिनव शाह, आरओ कर्णप्रयाग संतोष पांडे, आरओ थराली कमलेश मेहता, एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी, नोडल डाक मतपत्र तेजपाल सिंह आदि उपस्थित थे.

