बागेश्वर , PAHAAD NEWS TEAM

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि कांग्रेस नेता हरीश रावत की बात को जब उनकी पार्टी और पार्टी के नेता ही गंभीरता से नहीं लेते हैं, तो वे इसे गंभीरता से क्यों लें. सीएम ने कहा कि मुझे उनकी बातों का बुरा भी नहीं लगता, क्योंकि अब हरीश रावत वानप्रस्थ आश्रम में रह रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कपकोट दौरे के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत के उस बयान पर टिप्पणी की जिसमें हरीश रावत ने कहा था कि अगर धामी जैसे चार बार बूढ़े हो जाएंगे तब भी मैं बूढ़ा नहीं होऊंगा , सीएम ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही।

धामी ने कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत की हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी पार्टी के नेता भी उनकी बात को गंभीरता से नहीं लेते, तभी तो हरिद्वार तो कभी रामनगर में उन्हें पटक रहे हैं और अब आखिर में उन्हें लालकुंआ में उतारा है. वहां भी वे चुनाव हारने के लिए लड़ रहे हैं। अब चुनाव के बाद कांग्रेस हरीश रावत को कहां भेजेगी? धामी ने कहा कि रावत का अब कांग्रेस में कोई महत्व नहीं रह गया है और वे वानप्रस्थ आश्रम में रह रहे हैं.