देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड में कोरोना की घटती रफ्तार के बीच एक बार फिर स्कूल खुल गए हैं. आज यानी सोमवार (31 जनवरी) से एक बार फिर 10वीं से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू हो गई हैं. सभी स्कूलों को कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्धारित मानक का सख्ती से पालन करना होगा। हालांकि पहली से नौवीं तक की कक्षाएं पहले की तरह बंद रहेंगी। इन्हें ऑनलाइन माध्यम से ही पढ़ाया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में आज से शर्तों के साथ स्कूल खुल गए हैं. पहले दिन कम बच्चे स्कूल पहुंचे। अतिरिक्त माध्यमिक शिक्षा निदेशक एसपी खाली ने स्कूल खोलने के संबंध में बताया कि सभी मुख्य कार्यपालकों को इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं. सभी स्कूलों को कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्धारित मानक का सख्ती से पालन करना होगा। अभी कुछ दिन पहले आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने माध्यमिक स्तर के छात्रों को स्कूल आने की अनुमति देने का फैसला किया था। इसके लिए कोविड 19 के एसओपी में भी बदलाव किया गया है।
आपको बता दें कि राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य में आंगनबाडी केंद्रों के अलावा कक्षा 1 से 9 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. हालांकि इन छात्रों की ऑनलाइन क्लास जारी रहेगी। सैनिटाइजर का प्रयोग जरूरी है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। यदि तापमान या सर्दी पाई जाती है, तो टेस्ट कराना होगा । मास्क का प्रयोग अनिवार्य होगा। क्लास रूम को सैनिटाइज किया जाएगा। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

