मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को पुलिस ने नगीना बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया है. नाबालिग के परिवार वालों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी . पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

विदित हो कि एसएसपी देहरादून व सीओ मसूरी के निर्देश पर मसूरी कोतवाल गरीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में आरोपी व नाबालिग बच्ची की तलाश में टीम गठित की गयी थी. दोनों की तलाश में टीम जगह-जगह छापेमारी कर रही थी। काफी कोशिशों के बाद भी जब आरोपी और अपहरणकर्ता नहीं मिले, जिसके बाद कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ 82 सीआरपीसी की कार्रवाई की.

मुखबिर की सूचना पर आरोपी शिवम बांगडी को नगीना बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया गया है और नाबालिग को भी बरामद कर लिया गया है. वहीं, आरोपी को धारा 376, 5/6 पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाकर जेल भेज दिया गया है।