विकासनगर, PAHAAD NEWS TEAM
बीजेपी ने बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को देहरादून की चकराता विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. वहीं उनके सामने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह चुनावी मैदान में हैं. चकराता से 5 बार विधायक चुनकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह पहुंचे हैं. वहीं जुबिन नौटियाल अब अपने पिता रामशरण नौटियाल के लिए प्रचार कर रहे हैं.
बीजेपी के चकराता विधानसभा सीट से प्रत्याशी रामशरण नौटियाल के बेटे जुबिन नौटियाल अपने पिता की जीत सुनिश्चित करने के लिए इन दिनों चकराता विधानसभा के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क कर रहे हैं. भाजपा ने चकराता में कमल खिलाने की जिम्मेदारी जुबिन नौटियाल और प्रत्याशी रामशरण नौटियाल के कंधों पर डाल दी है. उनके साथ जनसंपर्क में सैकड़ों लोग जुट रहे हैं, जिसे देखकर 2022 के चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर नेता प्रीतम सिंह की साख दांव पर लगी है.
जुबिन नौटियाल का कहना है कि चकराता विधानसभा सीट पर लोगों का प्यार मिल रहा है. उन्होंने कहा कि बदलाव की मांग लोगों के भीतर देखी जा सकती है. उन्होंने जनता से जौनसार बावर के विकास के लिए उम्मीदवार चुनने को कहा है.

