कालाढूंगी , PAHAAD NEWS TEAM
नैनीताल जिले की कालाढूंगी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा ने कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत पर हमला बोला है. महेश शर्मा ने कहा कि इस बार वह अपना राजयोग खत्म करेंगे। महेश शर्मा ने यह बयान कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के बैलपड़ाव, गेबवा, धनपुर, चुनाखान, नया गांव में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए दिया.
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी के अलावा गरीब लोगों को कुछ नहीं दिया। इस बार 14 फरवरी को जनता हाथ का बटन दबाकर कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए बेताब है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कोरोना काल में अचानक लॉकडाउन लगाकर गरीब लोगों को बेघर कर दिया। उस दौरान कई लोगों की भूख-प्यास से मौत हो गई थी। अगर सरकार ने लॉकडाउन लगाने से पहले 15 दिन का समय दिया होता तो जनता को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता.
पीएम मोदी पर आधारित सॉन्ग लॉन्च: रामनगर के गैस गोदाम रोड स्थित ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री बंशीधर भगत ने पीएम मोदी पर आधारित गाने का लोकार्पण किया. इस दौरान भगत ने कहा कि यह गाना दिखाता है कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड के प्रति कितना लगाव है. उन्होंने 2022 में उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 50 साल में देश को लूटने का काम किया है. लेकिन अब पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड सर्वांगीण विकास की ओर बढ़ रहा है. वहीं उन्होंने बताया कि 3 फरवरी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रामनगर पहुंचेंगे और जनता को वर्चुअली संबोधित करेंगे.

