नैनबाग , PAHAAD NEWS TEAM
नैनबाग मंडल के अंतगर्त कुछ पदाधिकारी पार्टी के विरुद चुनाव प्रचार अन्य दलों के साथ कर रहे है जो कि सरासर पार्टी के खिलाफ है निम्न कार्यकर्ताओ के विरुद्ध निष्कासन की कार्यवाही की जाती है।
कविता रौछैला जिला पचायत सरतली वार्ड सदस्य व मण्डल में उपाध्यक्ष पद पर थी ,खजान सिंह रावत ग्राम नैन भुट गांव शक्ति केंद्र सयोजक पद पर थे ,अनूप सिंह पंवार जयद्वार मल्ला सयोजक जयद्वार ,जय सिंह ग्राम सैन्दूल ,जोत सिंह ग्राम सैन्दूल ,हिम्मत सिंह राणा ग्राम खासकोटी ,रघुवीर सिंह रावत ग्राम टतौर कोषाध्यक्ष भाजपा इन सभी कार्यकर्ताओ का नैनबाग मण्डल से पद व सदस्यता से निष्कासन पार्टी हित में किया जाना सुनिश्चित किया गया।
उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बुधवार को जारी पत्र में हुकम सिंह रमोला के निर्देशों का हवाला देकर जारी किए निष्कासन आदेश में कहा कि अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध प्रचार करने वाले पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। अध्यक्ष ने यह भी कहा कि अधिकृत प्रत्याशी के अलावा कोई अन्य व्यक्ति भाजपा का झंडा या चिह्न अथवा अन्य सामग्री उपयोग करेगा तो उसके विरुद्ध सांविधानिक कार्रवाई की जाएगी।

