धनोल्टी, PAHAAD NEWS TEAM

चुनाव सरगर्मिया तेज है वही राष्ट्रीय दलों के नाराज नेताओं को पार्टी संगठन जिम्मेदारी देकर डैमेज कंट्रोल को सही करने में लगी है। वही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेसी नेता डॉ वीरेंद्र सिंह रावत को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हे प्रदेश महासचिव कांग्रेस नियुक्त किया है। इससे कांग्रेसियों में खुशी की लहर है . कांग्रेस के नवनियुक्त महासचिव डॉ वीरेंद्र सिंह रावत ने केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का आभार जताते हुए कहा कि मुझे जो यह जिम्मेदारी दी गयी है में इसका बखूबी से निर्वहन करुँगा। इसके साथ में संगठन को मजबूत करने का काम करुँगा। साथ ही उन्होंने कहा की समूचे प्रदेश में कांग्रेस की लहर है।

उत्तराखंड की जनता अब जागरूक हो चुकी है और 2022 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है। डॉ वीरेंद्र सिंह रावत को प्रदेश महासचिव नियुक्त होने पर कांग्रेस नेता जोत सिंह बिष्ट , प्रदेश महासचिव जोत सिंह रावत , अखिलेश उनियाल , नैनबाग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कवि , वर्तमान अध्यक्ष दर्शन लाल नौटियाल , थत्यूड ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेंद्र रावत , गंभीर सिंह रावत , मनोज गूढ़ गौड सहित कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हे शुभकामनाएं और बधाई दी।

धनोल्टी से डॉ वीरेंद्र सिंह रावत भी लोगो में बहुत लोकप्रिय है। डॉ वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कांग्रेस जनों को भाजपा की नाकामी को जन-जन तक पहुंचना होगा। आज महंगाई चर्म पर है। गरीब आदमी का जीना दुश्वरा हो गया है। सिलेंडर,डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे है, गरीब व्यक्ति और गरीब हो गया है। इस लिए अब राज्य का जनमानस कांग्रेस को विजय बनाने के लिए तैयार बैठ है।

डॉ वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा अब हमें भाजपा को सबक सीखना है। पिछले चुनाव में हम राज्य में कई सीटों पर बहुत कम अंतर से चुनाव हारे हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं को बहुत मजबूती के साथ मैदान में आना होगा।