मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड पुलिस ने अपने फेसबुक आधिकारिक अकाउंट से जानकारी साझा की है कि राज्य भर के पहाड़ी जिलों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मसूरी से धनौल्टी-चम्बा, नैनीताल से हल्द्वानी, नैनीताल से भवाली, मुक्तेशर से धानाचुली, मुक्तेश्वर से रामगढ़ मार्ग अवरुद्ध है। देहरादून से मसूरी जाने वाले वाहन किंगरेट तक जा रहे हैं।
उक्त सभी सड़कों पर पुलिस/प्रशासन की ओर से मौके पर पहुंचकर सड़क को खोलने और यातायात को सुचारू बनाने और आम जनता और पर्यटकों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. आप सभी से अपील है कि अति आवश्यक होने पर ही यात्रा करें, खासकर पहाड़ी इलाकों में और सड़क खुलने तक जगहों पर ही रहें। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए डायल 112 पर संपर्क करें।
बर्फबारी के कारण मसूरी से धनौल्टी-चम्बा, नैनीताल से हल्द्वानी, नैनीताल से भवाली, मुक्तेशर से धानाचुली, मुक्तेश्वर से रामगढ़ मार्ग अवरुद्ध है। आप सभी से अपील है कि अति आवश्यक होने पर ही यात्रा करें, खासकर पहाड़ी इलाकों में और सड़क खुलने तक जगहों पर ही रहें। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए डायल 112 पर संपर्क करें।

