नरेंद्र नगर , PAHAAD NEWS TEAM
भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल की सभाओं में उमड़ी भीड़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार भी सुबोध का जादू जनता के सिर चढ़कर बोल रहा है. नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने एक ही दिन में सुबह 10:00 बजे से ग्राम सभा मौड़ से प्रारंभ करते हुए खत्याड, कुडी, स्वीर, कोटी ,पाली, रामपुर, अटाली, भण्डार गांव, कफोल गांव, आमपाटा, गैण्डी- डाडुवा में जनसंपर्क अभियान के साथ-साथ जनसभा शुरू की । कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र नगर विधानसभा को विकास की दृष्टि से प्रदेश में अग्रणी बनाना उनका लक्ष्य है। इसके लिए वे अपनी योजनाओं का संचालन करते हैं।
सुबोध उनियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस राज्य को भ्रष्टाचार के गड्ढे में डालने का काम किया है. इसलिए वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में विकास की सोच के साथ काम कर रही है। जबकि कांग्रेस का एकमात्र उद्देश्य किसी न किसी तरह से सत्ता हथियाना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का विकास भारतीय जनता पार्टी के शासन में ही संभव है। कांग्रेस सिर्फ छल की राजनीति तक सीमित है। सुबोध ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की विकासात्मक सोच के साथ है. प्रदेश की जनता अच्छी तरह जानती है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो उत्तराखंड में भ्रष्टाचार का राज्य स्थापित हो जाएगा।

