हरिद्वार , PAHAAD NEWS TEAM

विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है. ज्वालापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में बाहर से लायी जा रही अवैध शराब को पकड़ा है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली ज्वालापुर पुलिस की टीम गंगा नहर ट्रैक पर वाहनों की जांच कर रही थी, इस दौरान रुड़की से आ रहे एक वाहन को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, फिर पहले तो उसने वाहन को भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी योजना में सफल नहीं हुआ । पुलिस ने वाहन को रोककर चेक किया तो वाहन में 64 पेटी देसी शराब मिली।

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां और किसके लिए थी. गिरफ्तार आरोपी की पहचान लाल मंदिर कॉलोनी निवासी हरिशंकर उर्फ छोटू के रूप में हुई है. पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है।

इस दौरान रुड़की से आ रहे एक वाहन को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, फिर पहले तो उसने वाहन को भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी योजना में सफल नहीं हुआ । पुलिस ने वाहन को रोककर चेक किया तो वाहन में 64 पेटी देसी शराब मिली।