थराली , PAHAAD NEWS TEAM
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके अनुसार यह देवाल प्रखंड अंतर्गत ग्राम वांण का बताया जा रहा है. थराली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार भूपाल राम टम्टा के गांव पहुंचने पर उनके विरोध एवं कांग्रेस के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कुछ लोग दिखाई पड़ रहे हैं.
बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी चुनाव प्रचार के लिए वांण घाटी पहुंचे, वहीं वायरल वीडियो में कांग्रेस समर्थक कुछ लोग कांग्रेस एवं उसके प्रत्याशी डॉ जीतराम के समर्थकों एवं भाजपा के विरोध में नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं. और भाजपाई कार्यकर्ता इस विरोध का प्रतिकार एवं अपनी पार्टी एवं प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए दिखाई एवं सुनाई पड़ रहें हैं । वहीं वीडियो में बीजेपी प्रत्याशी भूपाल राम टम्टा भी शांति से और हाथ जोड़कर चलते दिख रहे हैं.
थराली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार भूपाल राम टम्टा के गांव पहुंचने पर उनके विरोध एवं कांग्रेस के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कुछ लोग दिखाई पड़ रहे हैं. भाजपाई कार्यकर्ता इस विरोध का प्रतिकार एवं अपनी पार्टी एवं प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए दिखाई एवं सुनाई पड़ रहें हैं ।

