देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड की 70 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव में अब महज एक हफ्ते का समय बचा है. इसी बीच ताजा सी-वोटर सर्वे सामने आया है। सर्वे के मुताबिक बीजेपी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. यहां उन्हें कांग्रेस से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। सीटों की बात हो या वोट प्रतिशत की, कांग्रेस ने बीजेपी को कड़ी चुनौती दी है.
70 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी को 31 से 37 सीटें मिलती दिख रही हैं. कांग्रेस को 30 से 36 सीटें मिल सकती हैं। यानी यहां किसी की भी सरकार बन सकती है. अगर दोनों पार्टियों की सबसे ज्यादा सीटों को देखा जाए तो दोनों बहुमत का आंकड़ा पार करती नजर आती हैं.
वहीं केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को झटका लग सकता है. AAP को महज दो से चार सीटें ही मिल रही हैं. अन्य को भी सीट मिल सकती है। वोट प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है. बीजेपी को 43 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं.
कांग्रेस को 41 फीसदी वोट मिल रहे हैं. आम आदमी पार्टी को भले ही केवल इकाई अंकों में सीटें मिल रही हों लेकिन उसका वोट प्रतिशत दहाई में आ गया है। AAP को 13 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं. अन्य को तीन प्रतिशत वोट मिलते दिख रहे हैं।

