नरेंद्र नगर , PAHAAD NEWS TEAM

नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री कृषि मंत्री सुबोध उनियाल अपने विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत तिमली,मंगियाडी, मठयाली,जमोला,(क्यारा और जमोला, कोटर, घेराघाड, बाँसकटल, भैरामिड, घिघूड, पगैगांव, दिलकणी, कखील, वैराईगांव, चमेली आदि जगहों पर जनसम्पर्क अभियान चलाया । उन्होंने लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र और राज्य के विकास के लिए जो काम भाजपा सरकार व उन्होंने मंत्री रहते किए सभी की सूचना दी . साथ ही लोगों ने अपना समर्थन दिया और कहा कि क्षेत्र के विकास में उन्होंने जो भी काम किया है, उनकी जीत जरूरी है।

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल ने कहा कि उन्होंने नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए काफी विकास कार्य किए हैं और आगे भी करते रहेंगे. अगर उन्हें लोगों का आशीर्वाद मिलता है तो विकास कार्य तेज गति से होंगे.
उन्होंने कहा कि वह नीर गड्डू वाटर इंटरनेशनल फॉल के रूप में विकसित होना चाहते हैं। ढालवाला को 62 करोड़ रुपये मंजूर कर ईको डायवर्सिटी पार्क विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा 500 से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा। वह कॉर्बेट की तर्ज पर झील का निर्माण, 800 लोगों को रोजगार और हरिद्वार से तपोवन केबल कार का निर्माण कर पर्यटकों की आमद बढ़ाने की दृष्टि से जनता के बीच जा रहे हैं।
उन्होंने क्षेत्र में संगठित तरीके से राफ्टिंग कराकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के गंतव्य के रूप में विकसित की गई योजना का भी जिक्र किया। घंटा कर्म धाम और रानीताल आदि धार्मिक स्थलों को टूरिज्म सर्किट के माध्यम से और ज्यादा विकसित करने और जनता का सहयोग प्राप्त कर मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की बात भी कही.