मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव प्रदीप सूर्या ने मसूरी एमपीजी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और युवा कांग्रेस के जिला महासचिव आशीष रावत को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया .

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव प्रदीप सूर्या ने पत्र भेज कर आशीष रावत को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा एंव कार्य को देखते हुए प्रदेश सचिव नियुक्त किया है. उन्होंने आशा व्यक्त की है कि वह कांग्रेस पार्टी की भावना के अनुसार सोनिया गांधी और राहुल गांधी राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास की नीति और सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे. प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर आशीष रावत ने केंद्रीय नेतृत्व का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी की मजबूती के लिए काम करते रहेंगे.

उन्होंने कहा कि 2022 कांग्रेस का है। देश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के कारण लोगों की हालत खराब है। डिग्री लेकर भी युवा सड़कों पर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से दिए गए ‘चारधाम, चारकाम’ के नारे में पहाड़ से पलायन रोकने का खाका तैयार है. 10 मार्च को सरकार बनते ही चारधाम, चारकाम योजना लागू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भारी मतों से जीत दर्ज करने जा रहे हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव प्रदीप सूर्या ने मसूरी एमपीजी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और युवा कांग्रेस के जिला महासचिव आशीष रावत को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है . कांग्रेस पार्टी की भावना के अनुसार सोनिया गांधी और राहुल गांधी राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास की नीति और सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे.