मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार बुधवार शाम अचानक मसूरी माल रोड स्थित लवली आमलेट सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने आमलेट का स्वाद चखा। सेंटर निदेशक खुर्शीद अहमद ने बताया कि अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग यहां एक घंटे तक की गई। उन्होंने यहां आमलेट खाया। उन्होंने आमलेट की तारीफ की। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की साउथ इंडियन रीमेक फिल्म रत्सासन की शूटिंग मसूरी में चल रही है।

बुधवार को लाइब्रेरी की पार्किंग में अक्षय कुमार और एक्ट्रेस रकुल प्रीत पर फिल्म के सीन शूट किए गए। फिल्म में अक्षय कुमार एक पुलिस अफसर की भूमिका निभा रहे हैं। अक्षय कुमार यहां के मौसम के भी दीवाने हो गए हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सोशल मीडिया पर मसूरी से जुड़े कई वीडियो और फोटो शेयर कर मसूरी की जमकर तारीफ की है. अक्षय कुमार पिछले कई दिनों से मसूरी के अलग-अलग लोकेशन पर शूटिंग कर रहे हैं।

 मसूरी को ‘पहाड़ियों की रानी’ कहा जाता है, मसूरी हिमालय की तलहटी में स्थित है और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से लगभग 35 किलोमीटर दूर है। अक्षय इस समय तमिल फिल्म ‘रत्सासन’ के हिंदी रीमेक की शूटिंग के लिए मसूरी में हैं। वह फिल्म में रकुल प्रीत सिंह के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे