धनोल्टी ,PAHAAD NEWS TEAM
धनोल्टी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह विष्ट ने एक दर्जन से अधिक गांवों में जाकर वोट मांगे . उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर रुके हुए विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा. प्रदेश में कांग्रेस सरकार का आना तय है। इसलिए धनोल्टी विधानसभा के निवासी उन्हें मौका दें। ताकि वे विधानसभा के विकास की पैरवी कर सकें। लालूरी, चापड़ा, क्यारी, मंजखेत, कोटी महरू, थिराणी, गोजमेर, सरोट, डोबन, रमोल गांव, खांड, पिराड़ी और सियांसु गांव के ग्रामीणों से घर-घर जाकर किया संपर्क ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही वृद्धावस्था पेंशन दोनों के लिए शुरू की जायेगी । गैस सिलेंडर की कीमत पांच सौ तक कर दिये जायेंगे । महिलाओं को 40 फीसदी रोजगार दिया जाएगा। बेरोजगारों के लिए ठोस नीति बनेगी। हर गांव-हर दरवाजे पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि डबल इंजन के नाम पर लोगों को हमेशा ठगा गया है. भाजपा ने विकास के नाम पर पुरानी योजनाओं पर मात्र शिलापट लगाने का ही काम किया है।
कांग्रेस के सत्ता में आने पर रुके हुए विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा. प्रदेश में कांग्रेस सरकार का आना तय है।

