देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
चुनाव आयोग ने शिकायत दर्ज करने के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी किया है. टोल फ्री नंबर से प्राप्त शिकायतों को दर्ज किया जा रहा है। राज्य चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव को पारदर्शी तरीके से कराने के लिए कई मजबूत कदम उठाए हैं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 की शिकायतों के मामले में जिला पौड़ी गढ़वाल शीर्ष पर है।
बता दें कि विधानसभा चुनाव से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत टोल फ्री नंबर पर कॉल कर की जा रही है. चुनाव आयोग हर दिन इस नंबर पर आने वाली सभी शिकायतों की निगरानी कर रहा है. इसके अलावा इसका समाधान भी किया जा रहा है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 की शिकायतों के मामले में इस बार जिला पौड़ी गढ़वाल शीर्ष पर है। राज्य में 8 जनवरी से 10 फरवरी तक पौड़ी गढ़वाल में 4,848 शिकायतें दर्ज की गई हैं। चुनावी शिकायतों के मामले में दूसरे नंबर पर हरिद्वार जिले का है। यहां से अब तक 3,960 शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं।
वहीं तीसरे नंबर पर देहरादून जिला है। यहां से अब तक 3,354 शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। चौथे नंबर पर टिहरी गढ़वाल है। यहां 2,640 शिकायतें आई हैं। पांचवें नंबर पर नैनीताल है. नैनीताल में 2,421 शिकायतें दर्ज की गई हैं। वहीं सबसे कम शिकायतें चंपावत जिले से हैं। यहां से अब तक 58 शिकायतें ही दर्ज हुई हैं। बिना अनुमति पोस्टर व बैनर लगाने की सबसे अधिक शिकायतें चुनाव आयोग में दर्ज की जा रही हैं। ऐसी 86.6% शिकायतें दर्ज की गई हैं। साथ ही शिकायतों का त्वरित निस्तारण भी किया गया है।
शिकायत और निवारण डेटा
जिला शिकायत निवारण प्रतिशत
पौड़ी 4848 4744 100%
हरिद्वार 3960 3224 96%
टिहरी गढ़वाल 2640 2316 88%
नैनीताल 2421 2155 96%
उधम सिंह नगर 1915 1795 99%
पिथौरागढ़ 1329 1242 96%
उत्तरकाशी 1001 982 99%
अल्मोड़ा 704 590 88%
चमोली 667 602 97%
रुद्रप्रयाग 336 199 89%
चंपावत 58 34 87%
देहरादून 3354 3311 97%
बागेश्वर 689 661 99%
कुल 23948 21741 95%

