मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है. एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वॉड टीमों) ने मसूरी लंढौर बाजार में 6 पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जबकि वाहन में सवार अन्य लोग भागने में सफल रहे। बताया जा रहा है कि एफएसटी ने लंढौर बाजार के शराब ठेके के बाहर खड़ी एक गाड़ी पर छापा मारा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपको बता दें कि आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. इससे पहले पुलिस ने अवैध रूप से शराब ले जाने पर चारों तरफ नाकाबंदी कर दी थी। इसके तहत पुलिस ने देर शाम 6 पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जब्त शराब की कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई जा रही है.

एसडीएम मसूरी व रिटर्निंग ऑफिसर नरेश ने कहा कि चुनाव के समय किसी भी तरह की नशीले पदार्थों की तस्करी के साथ-साथ अवैध शराब की तस्करी न हो इसके लिए तत्परता से काम किया जा रहा है. वहीं पुलिस, एफएसटी और प्रशासन की टीम मिलकर कार्रवाई कर रही है। टीम द्वारा लगातार सभी बिंदुओं पर वाहनों की जांच की जा रही है.