धनौल्टी , PAHAAD NEWS TEAM

धनौल्टी विधानसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी प्रत्याशी प्रीतम सिंह पंवार के समर्थन में जनसभा की. बीजेपी ने उत्तराखंड बनाया और बीजेपी ने उत्तराखंड को संवारा । इस दौरान वह कांग्रेस पर निशाना साधने से नहीं चूके। शाह ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के दौरान कांग्रेस ने यहां के लोगों को प्रताड़ित किया है .

उन्होंने भाजपा की उपलब्धियों को लोगों के सामने रखते हुए कहा कि भाजपा ने चारधाम का पुनर्निर्माण कराया। बद्रीनाथ में ढाई सौ करोड़ का मास्टर प्लान तैयार कर इस पर काम शुरू किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना को देखते हुए वैक्सीन जरूर लगाएं और कोविड के नियमों का पालन करें.

गृह मंत्रीअमित शाह ने धनौल्टी के लोगो से अपील की 14 फ़रवरी 2022 को ज्यादा से ज्यादा वोट करे और बीजेपी प्रत्याशी प्रीतम सिंह पंवार को जिताये। ताकि वे विधानसभा जा सके।